UP Board Practical Exam Schedule 2025: यूपी बोर्ड ने 2025 के प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल को 20 दिसंबर 2024 को जारी किया है। बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरण में कराये जाएंगे। प्रैक्टिकल एग्जाम यूपी बोर्ड के द्वारा जारी किए गए डेट शीट के अनुसार होगी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट शीट सभी विद्यार्थी चेक कर सकते हैं
2025 में होने वाले बोर्ड परीक्षा के पहले कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रैक्टिकल परीक्षा जो आप सभी विद्यार्थियों के विद्यालय में करायी जाएंगी, उसकी डेट शीट आ गई है। डेट शीट के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं 23 जनवरी 2025 से शुरू होंगे। डेट शीट में दिए गए सारणी के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाएं मंडल वाइज बटी हुई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार अलग-अलग जिलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब आयोजित करायी जाएंगी? इसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

UP Board Practical Exam Schedule 2025: Overview
Post Name | UP Board Practical Exam Schedule 2025 PDF Download Kaise Kare |
Board Name | Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad |
Class | 10th and 12th |
Session | 2024-25 |
Exam Mode | Offline |
UP Board Exam 2025 Kab Se Shuru Hai? | 24 Feb – 12 March |
UP Board Practical Exam 2025 Kab Se Shuru Hai? | 23 Jan – 31 Jan & 1 Feb – 8 Feb |
UP Board Practical Exam Schedule 2025 | Released |
Official Website | upmsp.edu.in |
UP Board Practical Exam Schedule 2025
यूपी बोर्ड की होने वाले प्रायोगिक परीक्षाओं की डेट शीट को जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में होने वाले प्रायोगिक परीक्षाओं को डेट शीट के अनुसार, जिन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है उनको दो चरण में आयोजित कराया जाएगा।
पहले चरण में होने वाले प्रायोगिक परीक्षाएं 23 जनवरी 2025 से 31जनवरी 2025 तक होंगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी तक कराया जाएगा। स्टेट बोर्ड के अनुसार यूपी बोर्ड की होने वाली सभी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को जिला स्तर पर बांटा गया है। सभी जिलों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं अलग-अलग तारीख में होंगी। किस जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कब होंगे इसके बारे में नीचे जानते हैं
UP Board Practical Exam Schedule 2025: पहले चरण में इन जिलों की होगी परीक्षा
23 जनवरी से 31 जनवरी तक होने वाली पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, सहारनपुर, चित्रकूट,आजमगढ़, देवीपाटन,आगरा, बरेली, झांसी मंडल में करायी जाएंगी।
इन सभी मंडलों में आने वाले सभी जिलों में पहले चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। आप सभी छात्रों का जिला जी मंडल में आता है उसको आगे के ऑर्टिकल में दिए गए तालिका से चेक कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा की जानकारी आप सभी छात्रों को आपके विद्यालय से भी मिल जाएगी।
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल 2025: 2nd चरण में इन जिलों की होगी परीक्षा
1 फरवरी से 8 फरवरी के मध्य होने वाली दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर मुरादाबाद, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में कराई जाएंगी।
यदि आप सभी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं और आप सभी छात्रों को नहीं पता है कि आपका जिला किस मंडल के अंतर्गत आता है। तो आप सभी छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आप सभी छात्रों की होने वाले प्रायोगिक परीक्षाओं की पूरी जानकारी जिला और मंडल वाइज (डेट के साथ) साझा किया है।
UP Board Practical Exam Date Schedule 2025
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को 18 मंडलों के मध्य आवंटित किया गया है। प्रत्येक मंडल में कई जिलों को रखा गया है। यूपी बोर्ड के अनुसार इस बार प्रैक्टिकल परीक्षाएं मंडल वाइज कराई जाएंगी। जिससे परीक्षाएं अलग-अलग डेट में होंगी।
यदि आप सभी छात्र यह जानना चाहते हैं कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कब होगी? तो इसके बारे में मंडल वाइज डेट के साथ डिस्ट्रिक्ट का नाम तालिका के माध्यम से बताया गया है।
प्रैक्टिकल परीक्षा तिथि | मंडल का नाम | जिले का नाम |
23/01/2025 से 31/01/2025 | आगरा | आगरा, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद |
23/01/2025 से 31/01/2025 | बरेली | बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली |
23/01/2025 से 31/01/2025 | सहारनपुर | मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली |
23/01/2025 से 31/01/2025 | झांसी | जालौन, ललितपुर, झांसी |
23/01/2025 से 31/01/2025 | चित्रकूट. | चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा |
23/01/2025 से 31/01/2025 | लखनऊ. | हरदोई, लखीमपुर, खीरी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर |
23/01/2025 से 31/01/2025 | आजमगढ़ | आजमगढ़, बलिया, मऊ |
23/01/2025 से 31/01/2025 | अयोध्या | अंबेडकर नगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी |
23/01/2025 से 31/01/2025 | देवीपटन. | बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर |
23/01/2025 से 31/01/2025 | बस्ती | बस्ती, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर |
01/02/2025 से 08/02/2025 | मुरादाबाद | . बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल |
01/02/2025 से 08/02/2025 | प्रयागराज | प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर |
01/02/2025 से 08/02/2025 | कानपुर | औरैया, इटावा, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर,फर्रुखाबाद |
01/02/2025 से 08/02/2025 | मेरठ | बागपत, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, हापुर |
01/02/2025 से 08/02/2025 | अलीगढ़ | अलीगढ़, इटावा हाथरस, कासगंज |
01/02/2025 से 08/02/2025 | मिर्जापुर | मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर |
01/02/2025 से 08/02/2025 | गोरखपुर | देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर |
01/02/2025 से 08/02/2025 | वाराणसी | चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर |
UP Board Practical Exam Schedule 2025: Links
Official Website | Click Here |
Home Page | Click Here |
Conclusion (UP Board Practical Exam Schedule 2025)
यदि आप सभी छात्र इस वर्ष बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, तो आप सभी छात्र यह जानना चाहते होंगे कि आपकी यूपी बोर्ड एग्जाम 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होगी? आज के इस लेख में हमने आप सभी छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक दी है। अगर आपको यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2025 कब से शुरू होगी? से जुड़ा हुआ कोई भी प्रश्न पूछना है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।
FAQ’s Related UP Board Practical Exam Schedule 2025)
Q. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 कब से शुरू होगी?
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 2025, 23 जनवरी से शुरू होगी।
Q. यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम शेड्यूल 2025 को कैसे चेक करें?
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा शेड्यूल 2025 को चेक करने के लिए आप सभी छात्र यूपी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।